Friday Apr 10, 2026

पार्टी और संगठन के लिए एकनिष्ठ हो काम करें कार्यकर्ता : पांडेय

चंपावत पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मना भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

देवभूमि टुडे

चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के ध्वज आरोहण एवं राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश और चंपावत जिले में संगठन के इतिहास पर चर्चा की। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने एकनिष्ठ व एक ध्येय होकर संगठन और पार्टी को आगे बढ़ाने में निरंतर कार्य की अपेक्षा की।            

जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिहाज से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। चंपावत जिले में पार्टी के 446 सक्रिय और 57 हजार से अधिक सामान्य सदस्य हैं, जो रात-दिन संगठन और पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

7 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान:

चंपावत। भाजपा के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने माल्यार्पण करने के अलावा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।  दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, नारायण दत्त गड़कोटी, हरीश मिश्रा, जगदीश पनेरू, मणिप्रभा तिवारी, चंद्रकला तड़ागी और चंद्रशेखर बगौली को संगठन में उल्लेखनीय भूमिका के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौजूद थे ये लोग:

चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडेय, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, सुनील पुनेठा, प्रकाश पांडेय, आनंद सिंह अधिकारी, लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि।

कार्यकर्ताओं का सम्मान।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.