Monday Jun 1, 2026

कार्यकर्ताओं से एकजुटता से काम करने का आह्वान

पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष नवीन राम का चुनाव कार्यालय खुला

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी नवीन राम के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश हो गया है। आज पाटी में पार्टी दफ्तर का आगाज हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के बीच पार्टी कार्यालय का रिबन काट शुभारंभ किया।

पाटी भाजपा चुनाव कार्यालय शुभारंभ।

वक्ताओं ने एकजुटता के साथ नगर पंचायत के चुनाव में जुटने का आह्वान किया। पाटी नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश नेतृत्व ने दर्जा मंत्री गणेश भंडारी को प्रभारी बनाया है। जिलाध्यक्ष सामंत ने बताया कि कार्यकर्ताओं के नामों को चुनाव संचालन समिति, पार्टी कार्यालय प्रभार के अलावा हर वार्ड की जिम्मेदारी कल 2 जून को फायनल कर दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पाटी नगर पंचायत के गठन का श्रेय भाजपा सरकार को है। भाजपा नेताओं ने कहा कि धामी सरकार ने चंपावत जिले के साथ ही पाटी क्षेत्र के विकास के लिए तमाम महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ऐसे तमाम कार्यों से पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष सहित वार्डों में आसानी से जीत दर्ज करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा के सह जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन महरा, पाटी मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, राजू बिष्ट सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.