कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की हल्द्वानी में हुई 8 अगस्त की सभा
के बाद मैदान के कथित शुद्धिकरण से भड़की कांग्रेस
टनकपुर में युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हुई सभा के दो दिन बाद मैदान में हवन और कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने आज 31 अगस्त को प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सामाजिक समरसता एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।




वक्ताओं ने कहा कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद मैदान को शुद्ध करने जैसी मानसिकता समाज में जातिगत भेदभाव और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के लिए संघर्ष करती रही है और ऐसी भेदभावपूर्ण सोच का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद सिंह बड़ेला ने कहा कि देश को जोडऩे की जरूरत है, न कि जाति और छुआछूत की मानसिकता को बढ़ावा देने की। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, सौरभ गिरी, साहिल गिरी, रूपेश सक्सेना, नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, सेवादल के नेता ईश्वरी प्रसाद, इरशाद, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आदिल, बच्ची महर, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, हरीश, ध्यान सिंह, सुमित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.