Saturday Jun 27, 2026

चंपावत में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत में जीत पर जश्न मना

पांच राज्यों के चुनाव में BJP ने  पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी में शानदार जीत दर्ज की

देवभूमि टुडे

चंपावत। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृह राज्य पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता पर काबिज होने पर BJP में देशभर में उल्लास का आलम है। चंपावत में भी जीत पर जश्न मना।

चंपावत में BJP में जीत का जश्न।

पांच राज्यों के चुनाव में BJP ने 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी) राज्यों में शानदार जीत दर्ज की है। केरल में UDF (संयुक्त गणतांत्रिक फ्रंट) और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की। BJP ने जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में चंपावत मोटर स्टेशन में जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी और CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने जीत का शिखर स्पर्श किया। पार्टी ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महाराना, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, जनार्दन चिल्कोटी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, विकास साह, नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, प्रकाश बिनवाल, सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी, एनडी गड़कोटी,मनोज तड़ागी पूर्व सभासद मोहन भट्ट, सूरज प्रहरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.