भाजपा के उत्तराखंड के सह प्रभारी अरविंद मेनन की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस का पुतला दहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ता
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश के सह प्रभारी अरविंद मेनन की मौजूदगी में आज कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका। आज 26 अक्टूबर को जुलूस निकालने के बाद भाजपा चंपावत जिला कार्यालय में पार्टी ने जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में जोरदार विरोध किया। नारेबाजी के बीच खड़गे एवं कांग्रेस का पुतला फूंका गया।
भाजपा ने खड़गे के बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के प्रति बेहद अपमानजनक, अमर्यादित और घटिया हमला बताते हुए निंदा की है। भाजपा के उत्तराखंड के सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि कांग्रेस और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनीतिक मर्यादा की न्यूनतम सीमाएं भी लांघ दी हैं। उन्होंने इस आपतिजनक बयान के लिए खड़गे के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी माफी की मांग की है।



शामिल थे ये नेता:
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, सुभाष बगौली, हेमा जोशी, किरन देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश पांडेय, राजशेखर जोशी, राजू गड़कोटी, सुनील पुनेठा, कैलाश बोहरा, राकेश बोहरा, गिरीश कुवंर, देवेंद्र पाटनी, कमलेश भट्ट, तुलसी कुवंर, जगदीश बोहरा, जगदीश जोशी, नंदन तड़ागी, सचिन जोशी, प्रकाश बिनवाल, गुमान बोरा, बब्लू देव, सरोज चंद, सुनीता मुरारी, नरेश करायत, बलवंत गिरी, नवीन भट्ट, गौरव पाण्डेय, टीका सिंह, मुकेश जोशी, सुरज कुमार, सूरज प्रहरी, प्रेमा चिल्कोटी, दलीप सिंह, नीरज बोहरा आदि।
खड़गे ने पटना में दिया था बयान:
पटना में कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह के दौरान भाषण देते वक्त खड़गे केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं', जिसके जवाब में खड़गे ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी की।
© 2026. All Rights Reserved.