Monday Nov 2, 2026

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव ने चंपावत जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित कुमाऊं के सभी आठों जिलाध्यक्षों से फीडबैक लिया

जीत की हैट्रिक के लिए दिए मंत्र

छवि, लोकप्रियता, संगठन से तालमेल, जीत की संभावना सहित कई कसौटी पर कसे जाएंगे उम्मीदवार

देवभूमि टुडे

चंपावत/हल्द्वानी। अगले साल के शुरू में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जीत की हैट्रिक के इरादे से भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव ने चंपावत सहित कुमाऊं के सभी आठों सांगठनिक (6 प्रशासनिक जिलों के अलावा डीडीहाट एवं रानीखेत दो अन्य सांगठनिक जिले) जिलों के प्रमुखों से कल 1 नवंबर को फीडबैक लिया और सियासी संभावनाओं पर मंथन किया।

हल्द्वानी में जिलाध्यक्षों से फीडबैक लेते BJP उत्तराखंड प्रभारी राम माधव।

भाजपा के चंपावत जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम माधव ने दोनों विधानसभा सीटों की सियासी एवं संगठन की ताकत को बढ़ाने एवं कमजोरी को दूर करने पर मार्गदर्शन दिया। प्रदेश प्रभारी ने गुटबाजी को दूर करते हुए एकजुटता से चुनाव लड़ने, जन संपर्क में निरंतरता, संगठन के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को और ज्यादा बढ़ाने के निर्देश दिए।

चंपावत सीट पर जीत का चौका लगाने पर मंत्रणा हुई। वहीं कांग्रेस के कब्जे वाली लोहाघाट सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए साफ छवि वाले प्रत्याशी के चयन से लेकर विशेष रणनीति पर जोर दिया गया। कहा कि उमीदवारों की छवि,  लोकप्रियता, संगठन से तालमेल, जीत की संभावना सहित कई अहम बिंदुओं को कसौटी पर कसा जाएगा।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.