Monday Aug 24, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

पाटी की उपेक्षा करने का भी लगाया आरोप

भाजपा प्रत्याशी को 32% वोट मिले और विजयी नारायण लाल भी भाजपा से जुड़े रहे

देवभूमि टुडे

चंपावत। पाटी नगर पंचायत चुनाव में हार के डर से कांग्रेस ने उम्मीदवार तक नहीं खड़ा किया। इसके बावजूद वह बड़बड़ोल दावे कर रही है। ये कहना है भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का। उन्होंने कहा कि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक है और इस क्षेत्र की पाटी क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक प्रमुख भी विधायक के पुत्र हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी न उतार चुनाव परिणाम से पूर्व हार मान ली थी।

गोविंद सामंत।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 10 साल तक प्रदेश की सत्ता में रही कांग्रेस ने पाटी क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की। जबकि भाजपा सरकार ने डिग्री कॉलेज, नगर पंचायत गठन सहित विकास के ढेरों कार्य किए हैं। सामंत ने कहा कि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 32 प्रतिशत वोट मिले। और विजेता नारायण लाल भी भाजपा कार्यकर्ता रहे हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.