Tuesday Jun 23, 2026

लोहाघाट में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करें।

 

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और आम लोगों को उनका लाभ दिलाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए उनके अनुभवों का लाभ लेने की बात कही। बूथ स्तर को मजबूत बनाने को लेकर मंथन हुआ। जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा के संचालन में हुई बैठक में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, दर्जा राज्यमंत्री सुभाष बगौली, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, गिरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.