बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के सिप्टी बूथ में कार्यकर्ताओं की बैठक
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बूथ को मजबूत बनाने के लिए समन्वय से काम करने का भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। आज 26 अगस्त को भारतीय जनता सिप्टी में पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पार्टी संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया।




वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त करने पर जोर दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रेमा पांडेय का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.