Tuesday Sep 1, 2026

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा एनालिटिक्स विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डाटा एनालिटिक्स विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने विद्यार्थियों को एआई के विकास, वर्तमान उपयोग और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत और समय के साथ तकनीकी विकास के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान दौर में एआई तेजी से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का हिस्सा बन रहा है।

आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, प्रशासन और रोजगार के क्षेत्र में इसके व्यापक प्रभाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने और एआई व डाटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्षता हासिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह ने एवं संचालन डॉ. रवि शंकर जोशी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. लता राणा, डॉ. रमेश राम, डॉ. ऋचा तिवारी, हनुमंत ओली सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.