Sunday Jun 14, 2026

परिवार दिवस पर नशा हटाओ-जीवन बचाओ का चंपावत के चौकी में  जागरूकता अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के चौकी गांव में व्यवसायी प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में परिवारी जनों ने लिया 'नशा नहीं, परिवार जरूरी' का संकल्प लिया। 15 मई को  परिवार दिवस पर नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक GIC के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कहा कि परिवार को सुशिक्षित, सुसंस्कृत तथा नैतिक रूप से सुरक्षित रखने में परिवार के मुखिया की मुख्य भूमिका होती है। इसलिए परिवार के बड़े-बुजुर्गों को बच्चों के भविष्य-नाशक नशे से बहुत सावधान रहना चाहिए।

जागरुकता अभियान।

इस प्रकार की सामाजिक बुराइयां परिवार की पवित्रता का पतन कर देती हैं। इस अवसर पर सुंदर राम, भूप सिंह महर, नवीन तिवारी, गोविंद सिंह, प्रकाश महर, गौरव, आयुष, सलौनी व दीक्षा आदि सदस्य मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.