Saturday Sep 19, 2026

डीएम मनीष कुमार ने सराही नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान की पहल

देवभूमि टुडे

चंपावत। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर 30 मई को नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कविता के जरिए युवाओं को तंबाकू और अन्य नशों से दूर रहने का संदेश दिया। बाद में चंपावत में हुई विचार गोष्ठी में शिक्षक सामश्रवा आर्य के प्रयास की डीएम मनीष कुमार ने सराहना की। कहा कि यह सामाजिक पहल वर्तमान समय में नशे के कुचक्र में फंसे रहे और दिशा से भटक रहे बच्चों, किशोरों एवं युवाओं को सही राह में लाने में उपयोगी है। 

डीएम मनीष कुमार ने कहा कि समाज को तंबाकू सहित समग्र नशामुक्त बनाने में सरकारी विभागों के अलावा गैर सरकारी प्रयास भी जरूरी हैं। इस मौके पर डॉ. बीसी जोशी, सुभाष जोशी, जनकवि प्रकाश जोशी शूल, पत्रकार विनोद चतुर्वेदी, दिनेश चंद्र पांडेय, गिरीश बिष्ट, मंदीप ढेक, विवेक जोशी, नवीन पंत, राजेंद्र गहतोड़ी सहित कई साहित्यकार व पत्रकार मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.