चंपावत का CCU का भवन वर्ष 2026 के शुरू में हो चुका है पूर्ण
50 बैड वाले इस सीसीयू भवन का निर्माण फरवरी 2026 में पूरा हुआ था, लेकिन अब भवन में लिफ्ट आदि का होना है काम
विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की भी होनी है तैनाती
26 का उत्तराखंड-3
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के लोगों को सरकारी अस्पताल में MRI (मैग्रेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) परीक्षण की सुविधा मिली है, यह बेहद बड़ी उपलब्धि है। मगर इस साल के शुरू में CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) भवन के निर्मित होने के बावजूद इस यूनिट में इलाज नहीं मिल पा रहा है। ये मरीजों की तकलीफ को कब दूर करेगा, पता नहीं। लेकिन वहीं प्रशासन का कहना है कि CCU को जल्द से जल्द संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी जरूरतों को पूरा कराया जा रहा है।

चंपावत में निष्प्रयोज्य रोजिन टरपंटाइन फैक्ट्री के पास CCU भवन का अक्टूबर 2023 को शिलान्यास हुआ था। 20.22 करोड़ रुपये की लागत वाले 50 बैड वाले इस CCU भवन का निर्माण फरवरी 2026 में पूरा हुआ था। CCU में गंभीर रोगों का इलाज होगा। शिशु जन्म दर और मृत्यु दर को कम करने के उपाय के अलावा कोरोनरी धमनी रोग, फेफड़ों की बीमारी, स्ट्रॉक, अतिसार सहित विभिन्न रोगों का इलाज यहां होगा। डीएम मनीष कुमार की प्रयासों से यहां CT स्कैन के स्थान पर MRI मशीन स्थापित की गई है। और MRI परीक्षण शुरू भी हो चुके हैं। लेकिन CCU का समग्र रूप से उपयोग अभी शुरू नहीं हो सका है।
क्या कहते हैं जिलाधिकारी:
CCU का सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य पूरा हो चुका है। CSR के माध्यम से 3 लिफ्ट लगाई जा रही है। CCU को सड़क से कनेक्टिवटी का कार्य कर लिया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ICU को विकसित करने का काम चल रहा है। भविष्य में डायलिसिस यूनिट को भी जिला अस्पताल से यहीं शिफ्ट करने की योजना है। दिल के रोगियों के इलाज के लिए एडवांस कार्डियो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिल चुकी है।
मनीष कुमार, DM, चंपावत।

© 2026. All Rights Reserved.