टनकपुर पुलिस ने बिचई के पास बाइक में सवार दो लोगों से दबोची 2.10 लाख रुपये की अफीम
एनडीपीएस की 3 धाराओं में मुकदमा दर्ज
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पुलिस टीम ने टनकपुर के बिचई क्षेत्र में एक बाइक में सवार 2 लोगोंं से 1 किलोग्राम से ज्यादा अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी मामी और भांजा है। आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 8, 18 एवं 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूूबर की शाम बिचई के पास बाइक में सवार 2 लोगों की तलाशी में अफीम बरामद हुई। आरोपी जसपाल वर्मा निवासी बंडिया भट्टा, किच्छा ऊधमसिंह नगर और आरोपी की सगी मामी रेशमवती निवासी ग्राम बैटरा रिसौली बदायूं के कब्जे से 1 किलो 104 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रेशमवती ने अफीम अपने रिश्तेदार विनोद लोधी .निवासी सिरौली बरेली से खरीदकर लाना बताया है। साथ ही यह भी पता चला कि यह अफीम एक नेपाली व्यक्ति को दी जानी थी। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही इस प्रकरण में प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से लिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली एसआोजी प्रभरी कमलेश भट्ट, एएनटीएफ प्रकाश भट्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, नासिर हुसैन, महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल उमेश राज, ललित कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा।
© 2026. All Rights Reserved.