पूर्णागिरी धाम में दुकानदार बिशनदत्त भट्ट ने दस्तावेजों के अलावा 8 हजार रुपये नकदी वाला पर्स लौटाया
देवी दर्शन करने आई उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की अंजू शर्मा का 16 नवंबर को गिर गया था पर्स
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। आध्यात्मिक मां पूर्णागिरी धाम आस्था के साथ नैतिकता एवं ईमानदारी के लिए भी विख्यात है। ईमानदारी की ऐसी ही एक मिसाल सामने आई है। देवी दर्शन के लिए आई एक महिला का कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रुपयों से भरा पर्स लौटा कर एक स्थानीय कारोबारी ने ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की नवाबगंज तहसील की अंजू शर्मा ने परिवार और पड़ोसियों के संग 16 नवंबर की शाम मां पूर्णागिरी देवी के दर्शन किए। मंदिर से लौटते समय महिला का पर्स काली मंदिर से कुछ दूरी पर जगदंबा मोड़ के पास गिर गया। पर्स स्थानीय व्यापारी बिशनदत भट्ट को मिला। उन्होंने इस पर्स को उसके मालिक के पास पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन पर्स में मोबाइल नंबर या स्पष्ट पता नहीं होने से पर्स स्वामी से संपर्क नहीं हो सका। एक दिन बाद 17 नवंबर के पूर्वान्ह महिला और कुछ बच्चे, मुख्य मंदिर तक फिर से गए। जगदंबा मोड़ के पास पहुंची महिला और बच्चों को कुछ खोजते हुए देखा, तो पूर्णागिरी के दुकानदार बिशन दत्त भट्ट ने पूछताछ की, तो पता चला कि गिरा पर्स उसी महिला का है। तस्दीक करने के बाद उन्होंने पर्स महिला को लौटा दिया। महिला पर्स में आधार कार्ड, ATM कार्ड के अलावा 8 हजार रुपये से अधिक की रकम थी। पर्स मिलने पर प्रफुल्लित महिला की आंखे नम हो गई।
© 2026. All Rights Reserved.