Wednesday Feb 4, 2026

चयनित 4 लोगों में से 3 महिलाएं

सोनी पंत, ज्योति जोशी, सतीश जोशी और अनीता बोहरा का हुआ चयन

देवभूमि टुडे

चंपावत। POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) अधिनियम के तहत सहायक व्यक्ति के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सहायक व्यक्ति के रूप में आज 4 व्यक्तियों के चयन की सूची जारी कर दी गई है। चयनित 4 लोगों में से 3 महिलाएं हैं।

छतार की सोनी पंत, चंपावत शांत बाजार की ज्योति जोशी, पत्रकार सतीश चंद्र जोशी और लोहाघाट मीनाबाजार की अनीता बोहरा का सहायक व्यक्ति के रूप में चयनित किए गए हैं। 

सतीश चंद्र जोशी।

जिला चयन समिति ने इस पद के लिए 8 जनवरी को  साक्षात्कार आयोजित किया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी पीएस बृजवाल ने चारों चयनित व्यक्तियों को जिला बाल कल्याण समिति में. जल्द से जल्द अपनी सेवाओं को देने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.