चंपावत भेषज सहकारी संघ लिमिटेड के स्वरूप राम उपाध्यक्ष
सभी पदों पर निर्विरोध रूप से हुआ निर्वाचन
देवभूमि टुडे
चंपावत। एडवोकेट अशोक चौधरी चौथी बार चंपावत भेषज सहकारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।सूखीढांग क्षेत्र के स्वरूप राम उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय PCF (प्रदेश कॉपरेटिव फेडरेशन) के सदस्य चुने गए हैं। चुनाव की सभी प्रक्रियाएं आज 14 जुलाई को संपन्न हुई। भेषज संघ के सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है।



चुनाव अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। बाद में निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने भेजष संघ के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। डॉ. कुंदन सिंह बोहरा, लाल सिंह, अंबादत्त फुलारा और पाटी की मुन्नी देवी पत्नी विद्यादत्त निदेशक चुने गए। वहीं चंपावत की मुन्नी जोशी निदेशक पद पर मनोनीत की गई हैं।


© 2026. All Rights Reserved.