AICTU से सम्बद्ध आशा वर्कर्स यूनियन ने लोहाघाट में किया प्रदर्शन
मानदेय सहित कई मांगों को लेकर आशाओं का धरना प्रदर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। आज 12 फरवरी को ट्रेड यूनियन AICTU (All India Central Council of Trade Unions) से सम्बद्ध आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने उप जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
जिसमें उन्होंने 4 श्रम कोड वापस लेने, आशाओं को सम्मानजनक मानदेय, आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा व न्यनूतम वेतन, रिटायरमेंट के समय पेंशन, अस्पताल में सम्मानजनक व्यवहार, ट्रेनिंग स्वास्थ्य विभाग स्वयं कराए और NGO का हस्तक्षेप बंद हो, न्यूनतम 500 रुपये रोज प्रशिक्षण भुगतान, सभी बकाया राशि का भुगतान, हर माह का रुपया हर माह खाते में डालने आदि मांगें शामिल हैं।
कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रीता सिंह, जिला सचिव पदमा प्रथोली, रीना सिंह, ममता देवी, आशा सामंत, आयसा, कौशल्या पांडेय, रीतू, मंजू देवी, रेखा बिष्ट, मंजू माहरा, अनिता पुजारी, आशा देवी, पुष्पा बोहरा, सावित्री सामंत, हेमा जोशी, कविता सामंत, माहेश्वरी देवी, शांति देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी आदि शामिल थीं।
© 2026. All Rights Reserved.