वर्ष 2020 में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के चंपावत कार्यालय में संरक्षक गोस्वामी की हुई पदोन्नति
देवभूमि टुडे
चंपावत। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के चंपावत में संरक्षक आशा गोस्वामी को पदोन्नत किया गया है। उन्हें ADIO (अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी) की जिम्मेदारी दी गई है। वे चंपावत में ही तैनात रहेंगी।

VPDO (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) से करियर का आगाज करने वालीं आशा गोस्वामी का चयन 2020 में सूचना विभाग में हुआ था। उन्हें पहली तैनाती चंपावत में मिली। और अब 6 साल बाद उन्हें ADIO पद पर प्रमोशन मिला है। चंपावत में ADIO का पद लंबे समय से खाली था। उनके इस पद पर तैनाती से जिले का यह पद भी भर जाएगा। वहीं पदोन्नति पर तमाम मीडिया कर्मियों ने ADIO गोस्वामी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि इससे सूचना विभाग का कामकाज और अधिक बेहतर तरीके से हो सकेगा।
© 2026. All Rights Reserved.