Wednesday Apr 15, 2026

आशा फेसिलेटर ने मानदेय सहित कई मांगों को लेकर DM और CMO को ज्ञापन दिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। आशा फेसिलेटर ने मानदेय सहित कई मांगों को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने DM और CMO के माध्यम से CM और PM को ज्ञापन भेजा है। आशा फेसिलेटर मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष अनीता बोहरा और पुष्पा बिष्ट के नेतृत्व में जल मनीष कुमार और CMO डॉ. देवेश चौहान को ज्ञापन दिया। 

ज्ञापन में आशा फेसिलेटर को 25 दिन के स्थान पर 30 दिन का मानदेय देने, स्टेशनरी और यात्रा भत्ता, मोबाइल फोन, उन्होंने PLA और VHSNC और महिला आरोग्य समिति बैठकों का मानदेय 100 रुपये के स्थान पर प्रति बैठक 800 करने की मांग की गई है। कहा कि आशाओं को बैठक के लिए दूरस्थ स्थानों में आने-जाने में अधिक व्यय खर्च करना पड़ता है। उन्होंने 24 हजार रुपया मानदेय देने की मांग थी की है। ज्ञापन देने वालों में गीता बोहरा, जानकी देवी, मंजू जोशी, नीमा गहतोड़ी, भावना बोहरा, शांति अधिकारी, विमला देवी, शीला देवी शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.