चंपावत में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण
Al तकनीक का उपयोग शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मददगार होगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। DRDA के PD अजय सिंह ने कहा कि बदलते समय में Al (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) प्रशासनिक कार्यों को अधिक सरल, त्वरित एवं प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। "कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यों में Al के प्रभावी उपयोग" विषय पर आज 7 अगस्त को आयोजित एक दिनी कार्यशाला में उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग करते हुए विभागीय कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कहा कि आधुनिक तकनीकों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।



जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि कृषि एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दोनों विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में ChatGPT, Google Gemini एवं NotebookLM जैसे प्रमुख AI टूल्स के माध्यम से कार्यालयी पत्राचार, बैठक कार्यवृत्त, प्रतिवेदन एवं रिपोर्ट लेखन, सरकारी आदेशों का विश्लेषण, दस्तावेजों का सार तैयार करना, अनुवाद और प्रस्तुतीकरण (Presentation) जैसे कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार ने कहा कि Al का प्रभावी उपयोग सरकारी कार्यों में गुणवत्ता, गति एवं पारदर्शिता बढ़ाने में मददगार होगा। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी इससे सुधार हो सकेगा। वहीं प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं समयानुकूल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जरूरत बताई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाना तथा कार्यालय एवं फील्ड कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में DDO डीएस दिगारी, कृषि एवं मृदा संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह सहित 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
© 2026. All Rights Reserved.