Sunday Apr 19, 2026

'इंस्पायर अवार्ड-मानक' की राज्य प्रतियोगिता में कामयाब होने के बाद मिली ये उपलब्धि

टनकपुर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र हैं अर्पित राठौर

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अर्पित राठौर का 'इंस्पायर अवार्ड-मानक' योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताय कि यह पहला अवसर है, जब चंपावत जिले से किसी छात्र ने देहरादून में आयोजित इस  प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में होगी।

छात्र ने कामयाबी का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी, ATL (अटल टिंकरिंग लैब) के प्रभारी केशर सिंह बिष्ट और मार्गदर्शक शिक्षक संदीप को दिया है। छात्र की सफलता पर मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह, समन्वयक नवीन पंत सहित विद्यालय प्रबंधन समिति ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.