Monday Apr 20, 2026

चंपावत जिले में शराब की 4 उप दुकानें खोलने का है प्रस्ताव

मंच व चूका दुकान खोलने को लेकर विरोध के स्वर भी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में शराब की 4 उप दुकानों के लिए 24 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। जिला आबकारी अधिकारी आरएस शाह ने बताया कि 2026-27 के लिए 4 नई उप दुकानों का प्रस्ताव है। इनके लिए 24 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। जिले में ये उप दुकानें मंच, चूका, वालिक और बौतड़ी (घाट-पनार) में खोली जाएंगी।

जिला आबकारी अधिकारी आरएल शाह।

 

वहीं चूका और मंच उप दुकान को लेकर विरोध के स्वर भी मुखर हो रहे हैं। कालीगूंठ के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने पिछले दिनों टनकपुर के एसडीएम को ज्ञापन भेज चूका में शराब की उप दुकान खोलने का विरोध किया है। इसी तरह अब मंच में भी शराब की उप दुकान को लेकर लोगों ने ऐतराज जताया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में केदार सिंह, दिनेश सिंह, कमल सिंह, गोपाल महर, राम महर, विनोद महर, कृष्ण सिंह महर, प्रहलाद सिंह महर, महेश सिंह, डूंगर सिंह, सरस्वती देवी, कमला देवी, गीता देवी सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.