Sunday Jun 21, 2026

स्वर्गीय दीपा जोशी की स्मृति में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर: ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा

देवभूमि टुडे

चंपावत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में स्वर्गीय दीपा जोशी की स्मृति में वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना निदेशक डॉ. शरद चंद्र जोशी वर्ष 2022 से यह आयोजन अपनी धर्मपत्नी की स्मृति में करा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में आज 18 मई को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंपावत की ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा ने इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इस कार्यक्रम में उनके पूरे परिवार का विशेष सहयोग रहता है। मूल रूप से फूंगर निवासी डॉ. जोशी और उनके परिवार का इस विद्यालय से गहरा लगाव रहा है, क्योंकि उनके पूरे परिवार ने इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए नरेंद्र सिंह ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की और इसके दूरगामी सकारात्मक परिणामों की जानकारी दी। राष्ट्रपति पुरस्का प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी जोशी ने शिक्षा जगत के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फूंगर स्कूल के प्रधानाचार्य अमृता चंद्रा ने इस पुनीत कार्य और विद्यालय को लगातार सहयोग देने के लिए डॉ. जोशी और उनके जोशी परिवार सहित सभी अतिथियों का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र लडवाल, हिमवत्स संस्था के सचिव सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. जीबी बिष्ट, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोरा, सेवानिवृत्त एबीएसए लोकमणि पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, चौकी गांव की प्रधान गीता देउपा, एसएमसी अध्यक्ष मदन सामंत और दिल्ली से ऑनलाइन शिक्षण विशेषज्ञ दिनेश चंद्र जोशी मौजूद थे। निर्मल पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, अमित, नीरज जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, जगत मोहन जोशी, विजय जोशी, नीरज जोशी, शरद जोशी, भुवन चंद्र जोशी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक जैसे गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुवर सिंह, प्रकाश सिंह, रतन सिंह, प्रकाश पुनेठा पंकज बोरा, बहादुर सिंह और बहादुर सिंह महर आदि ने सहयोग किया।

स्वर्गीय दीपा जोशी की स्मृति में वार्षिक प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

सामान्य ज्ञान, सुलेख, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच भारत की स्थिति और ऊर्जा के विकल्प एवं जूनियर वर्ग में वर्तमान परिदृश्य में ऊर्जा एवं पेट्रोल संकट विषय पर रही। विजेता को 2500, उप विजेता को 1500 और तीसरे नंबर पर रहे प्रतिभागी को 1000 रुपये की नकद धनराशि दी गई।

इन्हें किया गया पुरस्कृत:

मेधावी छात्रा:

86.70 प्रतिशत अंक लाने वाली फूंगर विद्यालय की छात्रा गुंजन पांडेय।

सीनियर वर्ग:

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: त्रिभुवन पुजारी, दीपांशु कुमार व ललित सिंह।

निबंध प्रतियोगिता: हर्षिता, तनुजा पांडेय और शिवानी पुजारी।

जूनियर वर्ग:

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: निहारिका जोशी, मनोहर सिंह पुजारी और दीक्षा भंडारी।

निबंध प्रतियोगिता:निशा जोशी, प्रियांशी उप्रेती और उमेश पांडेय।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.