Sunday Jun 14, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर दुधपोखरा का वार्षिकोत्सव

नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर योग और पिरामिड का प्रदर्शन किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के साथ ही संस्कारों की भी सीख दे रहा है। यहां सरस्वती शिशु मंदिर दुधपोखरा में हुए वार्षिकोत्सव में उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर शिशुओं के समग्र विकास की पाठशाला है। कार्यक्रम का श्रीगणेश ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, दंत रोग चिकित्सक डॉ. बबीता वर्मा, संभाग निरीक्षक सुरेशानंद जोशी, ग्राम प्रधान दीपक गिरी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम।

इस अवसर पर कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, राजस्थानी, लोकगीत, कुमाऊंनी झोड़ा चांचरी सूर्य नमस्कार योग और पिरामिड का प्रदर्शन नन्हे मुन्ने बच्चों एवं मातृ भारती की बहनों ने किया। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार ज्ञापन किया। शालिनी जोशी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, प्रबंधक रमेश गिरी, कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी,  उपाध्यक्ष शंकर दत्त जोशी, संरक्षक गणेश गिरी, इंदुवर जोशी, भुवन फुलारा, मातृ भारती की संयोजिका त्रिलोकी देवी, सह संयोजिका बिशनी देवी, आनंदी जोशी, सदस्य दिनेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, बिशनी दत्त जोशी, जिला संघ चालक मोहन चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, श्याम राम, बबीता जोशी, पुष्पा जोशी, मनीषा जोशी आदि थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.