पूर्णागिरि मेले के दौरान बूम में स्वास्थ्य कैंप लगाने की अन्नपूर्णा जन सेवार्थ टैक्सी समिति की मांग
पानी का स्टैंडपोस्ट लगाने और शौचालयों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की
तहसीलदार जगदीश नेगी को ज्ञापन सौंपा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। अन्नपूर्णा जन सेवार्थ टैक्सी समिति ने बूम पार्किंग क्षेत्र में 27 फरवरी से शुरू पूर्णागिरि मेले के दौरान स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है। इसे लेकर समिति ने SDM को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार जगदीश नेगी को सौंपा।

समिति का कहना है कि बूम पार्किंग क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बस, टैक्टर व ट्रकों का बूम अंतिम पड़ाव भी है। लेकिन इस स्थान पर इलाज से लेकर First-Aid तक कोई बंदोबस्त नहीं है। ऐसे में इस यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए यहां स्वास्थ्य कैंप लगाया जाना जरूरी है। ज्ञापन में बूम में पानी का स्टैंडपोस्ट लगाने और शौचालयों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है। कहा कि शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोग जंगलों में खुले में शौच करने को मजबूर होते हैं, जिससे पर्यावरण दूषित होता है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष पंकज सिंह महर, उपाध्यक्ष बची सिंह महर, मीना महर, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, चंचल सिंह, मनोज आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.