अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर कांग्रेस का चंपावत जिले में विरोध प्रदर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों और अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ एवं 'VVIP' पर कारवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने चंपावत जिले के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। CBI जांच की सुस्त रफ्तार को लेकर भी पार्टी ने सरकार को घेरा।
जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आज 18 सितंबर को चंपावत के गांधी चौक में हुए विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरा होने के बाद भी न्याय अधूरा है। 'VVIP' सहित सभी गुनाहगारों को सजा दिलाए बगैर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, बेटियों की सुरक्षा की चिंता हर परिवार को सता रही है। कहा कि कांग्रेस प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। महिलाओं के साथ होने वाले हर उत्पीड़न का मुखर विरोध किया जाएगा।
वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा के संचालन में हुए विरोध प्रदर्शन में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, विमला मेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर भूप्पी, नीरज वर्मा, उमेश शर्मा, जीवन बिष्ट, अशोक वर्मा, दिग्विजय कार्की, मनीष महर, हेम तिवारी, दीपक रैंसवाल, अनंत साह, हरीश राय, लोकेश पांडेय, अभिषेक तड़ागी, नीरज पांडेय, धीरज नेगी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।


कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
टनकपुर। टनकपुर में कांग्रेस ने अंकिता भंडारी की पुण्य तिथि पर कैंडल मार्च निकाला। नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में हुई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्ण न्याय की लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, डॉ. विनोद कुमार जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, साहिल गिरी, इरशाद, आदिल, गौरव जोशी, पान सिंह रावत, अमन, अदनान, आकाश, आशिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा, फैसल सिद्दीकी, दीपू तिवारी, दीपक नाथ, अर्जुन, भोला नाथ उस्मान अंसारी सावेज अदनान नवीन बोरा सौरभ गिरी सुमित कुमार, ध्यान सिंह बोहरा, संदीप सिंह बुराठी, अभिषेक बहादुर, दिव्यांश विश्वकर्मा, बबीता बिष्ट, अनिकेत, लक्षिता जोशी, गायत्री जोशी कनक जोशी आदि शामिल थे।


अंकिता भंडारी मर्डर केस घटनाकम:
18 सितंबर 2022:अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट से लापता हुई
19 सितंबर 2022: रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
20 सितंबर 2022:अंकिता के पिता ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
21 सितंबर 2022: हत्या के आरोप में पुलकित आर्य, रिसॉर्ट मैनेजर सौरभभास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
23 सितंबर 2022: कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
24 सितंबर 2022 घटना के 6 दिन बाद अंकिता भंडारी की डेडबॉडी चीला नहर बैराज से बरामद हुई
सितंबर 2023: पुलकित आर्य की ₹3 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, इसे अवैध गतिविधियों से अर्जित माना गया।
30 मई 2025:कोटद्वार कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भस्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
9 जनवरी 2026: प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की।
19 अगस्त 2026:को गुनाहगारों की जमानत अर्जी उच्च न्यायालय ने खारिज की।
© 2026. All Rights Reserved.