Wednesday Sep 16, 2026

तल्लापाल विलौन क्षेत्र के किसी युवक का पहली बार हुआ सचिवालय सेवा के लिए चयन      

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के बृजनगर आमखर्क गांव के अंकित चौड़ाकोटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सचिवालय मे अपर निजी सचिव पद की परीक्षा उतीर्ण की है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी के कनिष्ठ पुत्र और चंपावत के पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख रहे प्रकाश चौड़ाकोटी के पुत्र हैं।

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सचिवालय मे अपर निजी सचिव पद की परीक्षा 2024 का 14 सितंबर को परिणाम घोषित किया था। कुल 95 अभ्यार्थियों का चयन हुआ है। आमखर्क के छोटे और पिछड़े गांव से पहली बार सचिवालय के लिए इस क्षेत्र के युवक का चयन होने से तल्लापाल विलौन क्षेत्र के लोग गदगद है। अंकित ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंकित के चयन पर तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक व ब्यानधुरा मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पंडित शंकर जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, नारायण दत्त चौडाकोटी, धूरा के पूर्व प्रधान कमल किशोर, स्वरूप राम, सरस्वती राना, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम बोहरा, महेंद्र सिंह राना, आदि ने अंकित को बधाई दी है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.