Sunday Mar 1, 2026

बनबसा कमलपथ में GD, ट्रेडमैन और तकनीकी पदों के लिए हो रही भर्ती रैली

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा कमल पथ पर सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। भर्ती के पहले दिन 27 फरवरी को  पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी, बंगापानी, थल और पिथौरागढ़ तहसील के करीब 1 हजार युवाओं ने GD (जनरल ड्यूटी) के लिए शारीरिक दक्षता  का प्रदर्शन किया। प्रशासन और सेना ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 

 

चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए होने वाली यह रैली 5 मार्च तक चलेगी। वहीं भर्ती रैली में अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने पिथौरागढ़, लोहाघाट व टनकपुर की 5 बसें लगाई हैं। पिथौरागढ़ जिले की 12 तहसीलों के करीब 2500 अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं। वहीं कल 1 मार्च से 3 मार्च तक चंपावत जिले की पांच तहसीलों के 1500 युवाओं की भर्ती रैली होगी।

 

AVGD (अग्निवीर जनरल ड्यूटी)

28 फरवरी: तेजम, देवलथल, गंगोलीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग और गणाईगंगोली तहसील।

1 मार्च: धारचूला, डीडीहाट, पाटी व चंपावत तहसील।

2 मार्च: लोहाघाट, पूर्णागिरि (टनकपुर) व बाराकोट तहसील।

अग्निवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन आदि:

3 मार्च: पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए आनिवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी।

4 मार्च व 5 मार्च: रिजर्व डे। पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए पेंडिंग दस्तावेज व पेंडिंग रैली मेडिकल के लिए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.