Sunday Mar 1, 2026

पिथौरागढ़ जिले के 700 से अधिक युवाओं ने दिखाया दम

बनबसा कमलपथ में GD, ट्रेडमैन और तकनीकी पदों के लिए हो रही भर्ती रैली

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन 28 फरवरी को पिथौरागढ़ जिले की तेजम, देवलथल, गंगोलीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग और गणाईगंगोली तहसील के करीब 700 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 550 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर अगले चरण के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की।

प्रशासन और सेना ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए होने वाली यह रैली 5 मार्च तक चलेगी। वहीं भर्ती रैली में अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने पिथौरागढ़, लोहाघाट व टनकपुर की 5 बसें लगाई हैं। वहीं कल 1 मार्च से 3 मार्च तक चंपावत जिले की पांच तहसीलों के 1500 युवाओं की भर्ती रैली होगी।

AVGD (अग्निवीर जनरल ड्यूटी)

1 मार्च: धारचूला, डीडीहाट, पाटी व चंपावत तहसील।

2 मार्च: लोहाघाट, पूर्णागिरि (टनकपुर) व बाराकोट तहसील।

अग्निवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन आदि:

3 मार्च: पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए आनिवीर ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी।

4 मार्च व 5 मार्च: रिजर्व डे। पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के अभ्यर्थियों के लिए पेंडिंग दस्तावेज व पेंडिंग रैली मेडिकल के लिए।

रैली स्थल पर लाने होंगे ये मूल अभिलेख:

अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने समस्त आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही भेजे जा चुके हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.