संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भारत सरकार में वैज्ञानिक पद पर अनिल कोठारी ने 7वीं रैंक हासिल की
नगरपालिका में संविदा में काम कर रहीं कमला कोठारी
4 साल की उम्र में ही पिता त्रिलोचन कोठारी का साया उठ गया था
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के छतार के अनिल कोठारी का चयन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित परीक्षा में भारत सरकार में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। उन्होंने सातवीं रैंक हासिल की है। छतार की सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने कहा कि विषम हालात के बीच अनिल चिल्कोटी की यह कामयाबी न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणादाई भी है।

स्वर्गीय त्रिलोचन कोठारी एवं नगरपालिका चंपावत में संविदा पर कार्यरत कमला कोठारी मं बेटे अनिल कोठारी ने इसी वर्ष IIP (भारतीय पेट्रोलियम संस्थान) देहरादून से रसायन विज्ञान में PhD की उपाधि हासिल की है।
रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन चिल्कोटी ने बताया कि अनिल की उम्र जब 4 साल की थी, तब पिता का साया उठ गया था। कठिन परिस्थितियों में उनकी मां कमला कोठारी ने बेटे को उच्च शिक्षा दिलाई। काफी समय तक महिला समाख्या में कार्य करने वाली कमला कोठारी वर्तमान में नगरपालिका में संविदा में सेवा दे रही हैं। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी आदि ने कामयाबी पर बधाई दी है।
© 2026. All Rights Reserved.