जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट ऊधमसिंह नगर भेजे गए
बागेश्वर से चंपावत भेजे गए इंजीनियर जोशी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट का यहां से स्थानांतरण हो गया। अप्रैल 2024 में चंपावत में आए बिष्ट का कार्यकाल एक साल से कुछ ज्यादा रहा। उन्हें ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर बागेश्वर के इंजीनियर अनिल जोशी को यहां भेजा गया है।


बागेश्वर जिला पंचायत के इंजीनियर अनिल जोशी को पदोन्नति में चंपावत का नया अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने 1 जून को कार्यभार ग्रहण किया। जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों ने उनका स्वागत किया। नवागत AMA जोशी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता में सुधार, पंचायत की आय संवर्द्धन करने के कार्य के अलावा पूर्णागिरी मेले में जिला पंचायत द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को बेहतर करने का कार्य किया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.