कर्मचारियों ने चंपावत विकास भवन के प्रवेशद्वार पर की गेट मीटिंग
12 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 सितंबर से कर रहे हैं आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने चंपावत विकास भवन के मुख्य कृषि कार्यालय और DSTO कार्यालय के प्रवेशद्वार पर गेट मीटिंग की। आज 11 सितंबर को उन्होंने नारेबाजी कर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता एवं जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में वक्ताओं ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों के लिए 7 सितंबर से फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनरतले कर्मचारी आंदोलनरत हैं।

कर्मियों ने कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उप निदेशक (प्रशासनिक) ग्रेड वेतन बढ़ाने, लेवल 11 पद का सृजन आदि मांगें दोहराई। कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की इन न्यायोचित मांगों पर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की शासन के साथ कई बार वार्ता में सहमति हो चुकी है, लेकिन वर्तमान तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं और सरकार अभी भी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों के प्रति उदासीन बनी हुई है।
लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर एवं बनबसा में भी कार्मिकों ने गेट मीटिंग की। विरोध प्रदर्शन में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी, सुरेंद्र सौन, एलएम चतुर्वेदी, कैलाश नाथ महंत, खीम सिंह बिष्ट, हिमांशु मुरारी, मिंटू राणा, लोचन त्रिपाठी के साथ ही विकास भवन में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कमी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.