Monday Apr 20, 2026

कई मांगों को लेकर चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर में धरना दिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। पदोन्नति प्रक्रिया को जिला स्तर पर करने, मानदेय में बढ़ोत्तरी सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज 6 अप्रैल को कार्य बहिष्कार किया एवं धरना दिया। चंपावत टैक्सी स्टेंड के समीप धरना स्थल पर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रांतीय संगठन के बैनरतले वे विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू, जिला संगठन की अनीता रावत, सोनम मेहरा, पुष्पा मेहरा, तुलसी सेठी, हेमा थ्वाल, राजेश्वरी, शशिप्रभा, गीता आर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोहाघाट में धरना।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट तहसील परिसर में भी  धरना दिया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता की वाजिब मांगों की भी अनदेखी की जा रही है। कार्य बहिष्कार कर धरना देने वालों में विमला अधिकारी, सावित्री जोशी, पुष्पा बोहरा, पूजा देवी, मीरा देवी, मीना, प्रेमा देवी आदि शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने।टनकपुर में भी धरना प्रदर्शन किया।

ये हैं मांगें:

मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने और बायोमैट्रिक से उपस्थिति का की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार कार्यकर्ताओं की पदोन्नति सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं को उनके भ्रमण एवं विभागीय कार्यों हेतु नियमानुसार यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता प्रदान करने, बीएलओ और अन्य गैर-विभागीय कार्यों में लगाई जाने वाली ड्यूटी पर फोन का रिचार्ज और टीए-डीए देने की मांग उठाई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.