Saturday Nov 21, 2026

मांगों को लेकर सरकार को जगाने के लिए किया पाठ

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना जारी है। कार्यकर्ताओं ने आज 20 नवंबर को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही मांगों पर जोर देने के लिए उन्होंने धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हनुमान चालीसा का पाठ करतीं आंगनवाड़ी वर्कर्स।

संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में धरना दे रहीं कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में कविता पंत, रेखा खोलिया, आशा, कमला देवी, शर्मिला बोहरा, लता, सरस्वती, मीना बिष्ट, निर्मला, हीरा बोहरा, पुष्पा बोहरा, ईश्वरी देवी और मीनाक्षी आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.