चंपावत सहित कई जगह दिया धरना, किया प्रदर्शन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को चेताया
देवभूमि टुडे
चंपावत। पदोन्नति प्रक्रिया को जिला स्तर पर करने, मानदेय में बढ़ोत्तरी सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का 4 अप्रैल से शुरू कार्य बहिष्कार जारी है। चंपावत टैक्सी स्टेंड के समीप धरना दे रही वर्कर्स ने मांगों की अनदेखी पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। आज 7 अप्रैल को धरना स्थल पर UKD की ओर से जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा ने आंनगवाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में विपिन शर्मा, पीयूष तिवारी, संजय भट्ट, गजेंद्र सिंह बोहरा, सीएम जोशी, गिरीश भट सहित कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।


प्रांतीय संगठन के बैनरतले विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी वर्कर्स ने कहा कि आंदोलन के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। विरोध प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू, जिलाध्यक्ष मीना बोहरा, दीपा पांडेय, लीलावती जोशी, अनीता रावत, सोनम मेहरा, पुष्पा मेहरा, तुलसी सेठी, हेमा थ्वाल, राजेश्वरी, शशिप्रभा, गीता आर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। चंपावत के अलावा लोहाघाट और टनकपुर में भी आंदोलन जारी रहा।
ये हैं मांगें:
मानदेय को 9300 से बढ़ाकर 24 हजार करने, बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार कार्यकताओं की पदोन्नति सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं को उनके भ्रमण एवं विभागीय कार्यों हेतु नियमानुसार यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता प्रदान करने, बीएलओ और अन्य गैर-विभागीय कार्यों में लगाई जाने वाली ड्यूटी पर फोन का रिचार्ज और टीए-डीए।

© 2026. All Rights Reserved.