मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर 4 अप्रैल से कर रही हैं आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय को 9300 रुपये से बढ़ाकर 24 हजार करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा। 4 अप्रैल से शुरू आंदोलन रविवार के बावजूद आज 9वें दिन भी जारी रहा। संगठन ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व में आंगनवाड़ी वर्कर्स लोहाकर में रैनबसेरा के पास धरने पर बैठी। संगठन ने मानदेय के अलावा बायोमैट्रिक हाजिरी की अनिवार्यता खत्म करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार पदोन्नति सहित कई मांगें उठाई। धरने में माया राय, जया पांडेय, जानकी पाठक, किरन देव, पूजा, विमला अधिकारी, मीनाक्षी, बबीता बोहरा, पुष्पा बोहरा, सरस्वती देवी आदि शामिल थीं। जिले के अन्य स्थानों में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है।
© 2026. All Rights Reserved.