मानदेय में बढ़ोत्तरी एवं सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये देने सहित कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रही वर्कर्स
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/बाराकोट। मानदेय में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
आंगनवाड़ी वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में बाराकोट में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये दिए जाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे प्रदेशभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।



वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता 2 नवंबर से हड़ताल पर हैं। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन, पोषण ट्रैकर और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। सरकार की ओर से लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर अब बेमियादी धरना शुरू किया गया है। कहा कि जब तक मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में शामिल थे ये आंगनवाड़ी वर्कर्स:
लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष दमयंती वर्मा, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष बबीता गहतोड़ी, विमला अधिकारी, तुलसी बिष्ट, हेमा बिष्ट, रेनू देवी, ऊषा बोहरा, परमेश्वरी, कविता भंडारी, किरन देव, उर्मिला देवी, पूजा देवी, रेवती सामंत, प्रेमा बोहरा, शोभा, अर्चना, रेनू, शांति देवी, मंजू देवी और लक्ष्मी देवी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.