मानदेय में वृद्धि, रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि सहित कई मांगों को लेकर 3 नवंबर से हड़ताल पर हैं वर्कर्स
आंगनवाड़ी केंद्रों का कामकाज भी ठप
देवभूमि टुडे
चंपावत। माह के दूसरे शनिवार के अवकाश के बावजूद आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिकाएं धरने पर थीं। मानदेय में वृद्धि, रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिका संगठन 3 नवंबर से आंदोलन कर रही हैं।


आज शनिवार को राजकीय अवकाश होने के बाद भी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने चंपावत और लोहाघाट में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा की अध्यक्षता और विमला पनेरू के संचालन में धरना स्थल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने का सरकार आश्वासन तो दे रही है, लेकिन जमीन में प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे अल्प मानदेय में काम करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के आंदोलन के चलते 3 नवंबर से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ताले लटके हुए हैं।
इन वर्कस ने दिया धरना:
शशिप्रभा, शांति देवी, विमला पनेरू, शोभा पांडेय, सुशीला देवी, रेखा देऊपा, माया देवी, सरिता बोहरा, लक्ष्मी जोशी, नीतिका जोशी, हेमा जोशी, सोनम बोहरा, अनीता रावत, उमा जोशी, मीना जोशी, हीरा बोहरा, राधा कुंवर, जमुना देवी, दीपा ज्योति, मनीषा भट्ट, दीपा बिष्ट, राजेश्वरी पांडेय, विनीता पांडेय, लीलावती, आशा जोशी, तुलसी सेठी और नारायणी भट्ट आदि।
© 2026. All Rights Reserved.