मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी आंदोलन 26वें दिन भी जारी
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना 26वें दिन भी जारी रहा। आज 27 नवंबर को कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।

संगठन की लोहाघाट की ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत की अध्यक्षता में धरने पर बैठीं कार्यकर्ता 18 हजार रुपये का मानदेय और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त रकम देने का शासनादेश जारी करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को कैबिनेट में भी नजरंदाज किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालो में सरस्वती जोशी, पूजा देवी, जया पांडेय, गंगा जोशी, रेखा खोलिया, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति मेहता, किरन देवी, कमला देवी, यमुना बिष्ट, आशा देवी, अंजली, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, मीरा सामंत, मनीषा बिष्ट, नेहा सामंत, कविता, ईश्वरी बोहरा, नेहा जोशी, भावना विश्वकर्मा, लक्ष्मी देवी सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल थीं।
© 2026. All Rights Reserved.