Friday Nov 6, 2026

देहरादून की 2 नवंबर की रैली के बाद फिर से कार्य बहिष्कार में आंगनवाड़ी वर्कर्स

मानदेय वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर कर रही हैं विरोध

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले  सहित प्रदेश के तमाम आंगनवाड़ी केंद्रों में फिर से ताले लटक गए हैं। 2 नवंबर को देहरादून में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आंगनवाड़ी वकर्स कल 3 नवंबर से फिर से विरोध पर उतारू हैं।

आंगनवाड़ी वर्कर्स के संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि कल मंगलवार से आंगनवाड़ी केंद्रों में तालाबंदी की गई है। 2 नवंबर की वार्त्ता में सरकार की ओर से राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) को मांगों पर सकारात्मक  ऐलान और शासनादेश जारी होने का आश्वासन दिलाया है। अध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर वर्कर्स फिलहाल विरोध जता रही हैं। 

आंगनवाड़ी वर्कर्स के संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा।

संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरु, कविता पंत, विमला अधिकारी, तुलसी बिष्ट, हेमा बिष्ट, रेनू देवी, दमयंती वर्मा, ऊषा बोहरा आदि का कहना है कि 9 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को व्यापक रूप  देने का निर्णय लिया। केंद्र बंद होने से सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ये हैं 2 प्रमुख मांगें:

1.मानदेय में वृद्धि करते हुए 24,000 का शासनादेश तुरंत जारी किया जाए।

2.सेवानिवृत्ति पर 10 लाख एकमुश्त और नियमित मासिक पेंशन

 

 

 

 

 

 






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.