Sunday Nov 15, 2026

पूर्णागिरी रोपवे के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में अवैध पेड़ कटान एवं मलबा डालने के लगे थे आरोप

3 नवंबर के आरोप पत्र पर 9 नवंबर को वन विभाग ने बनाई 2 सदस्यीय जांच टीम

शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं: उप प्रभागीय वनाधिकारी

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी के निर्माणाधीन रोपवे प्रोजेक्ट में बाटनागाड़ से अवैध रूप से भारी मात्रा में मलबा डालने एवं पेड़ों के अवैध कटान के लगे आरोपों की जांच के लिए वन विभाग ने समिति बनाई गई है। वैसे शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है, ऐसा वन विभाग का कहना है।

पूर्णागिरी रोपवे के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में बाटनागाड़ से अवैध रूप से 400 से अधिक गाड़ी मलबा डालने एवं साल प्रजाति के कई हरे पेड़ों के अवैध कटान की टनकपुर ऊचौलीगोठ के एक ग्रामीण ने शिकायत की थी। ग्रामीण पंकज सिंह महरा ने इसे लेकर 3 नवंबर को चंपावत के DFO को पत्र भेजा था। जिसमें नियमों को ताख पर रख बहुमूल्य वन संपदा की क्षति एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का आरोप भी लगाया गया था।

शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई फोटो।

जांच का आदेश।

उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए 9 नवंबर को बूम के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने 2 सदस्यीय (वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी एवं मनोज चंद्र राय) जांच टीम बनाई थी। टीम के स्थलीय निरीक्षण में न ही RBM और नहीं वृक्षों का अवैध पातन मिला। अलबत्ता अब जांच टीम शिकायकर्ता के बयान दर्ज करेगी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.