Sunday Nov 8, 2026

बाराकोट ब्लॉक का वाकया

चंपावत जिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र कामाज्यूला गांव में एक बुजुर्ग महिला दवा को पहचानने में भूल कर गई। दवा के बदले वह जहर को गटक गई। महिला को लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

जानकारी के मुताबिक 61 साल की बाराकोट की एक महिला ने 7 नवंबर को दवा के बजाय दवा के पास ही रखे जहरीले पदार्थ को गटक लिया। इससे महिला  की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो वे बुजुर्गा को लोहाघाट अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को चंपावत जिलाअस्पताल रेफर किया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार बताया गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.