चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाल विरोध जताया, भाजपा पर भी निशाना साधा
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रगान का वाचन
देवभूमि टुडे
चंपावत। कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए CEC (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। आज 8 अक्टूबर को चंपावत में जोरदार प्रदर्शन करते हुए आक्रोश रैली निकाली। CEC का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र और राज्य में लोकतंत्र की हत्या करते हुए सत्ता हासिल की है। जिसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जरूर देगी। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान किया गया।





कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी मूर्ति से लेकर गोरलचौड़ मार्ग तक आक्रोश रैली निकालते हुए विरोध जताया। मोटर स्टेशन में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के साथ भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है।
पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी धरना प्रदर्शन में निर्मला गहतोड़ी, नीरज वर्मा, युवराज सिंह कार्की, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूप्पी महर, विमला माहरा, जीवन सिंह बिष्ट, मनीष महर, रामू पालीवाल, धीरज सिंह नेगी, लोकेश पांडेय, आशीष बिष्ट, सचिन सिंह, भैरव सिंह, दीपक रैंसवाल, नरेंद्र सिंह बोहरा, शंकर सिंह बोहरा, कमल सिंह, नाथ बोहरा, उमेश शर्मा, भुवन जोशी, विनोद महरा, पवन ढेक, संजू आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.