अस्थाई दुकानें नहीं लगाए जाने को लेकर विवाद के बीच बोले NHPC के टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन कहा- सुरक्षा कारणों से
NHPC के पावर स्टेशन बैराज के समीप फ्लेक्स के नजदीक दुकानों को लगाने की अनुमति देना संभव नहीं
कल NHPC के खिलाफ दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया था
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। NHPC के टनकपुर पावर स्टेशन के प्रभारी महाप्रबंधक ऋषि रंजन ने कहा है कि पावर स्टेशन के बाढ़बंदी के बाहर 200 मीटर की दूरी पर दुकान लगाई जा सकती हैं। इसके लिए जो भी सहयोग चाहिए, उसे पावर स्टेशन देगा। अस्थाई दुकानें नहीं लगाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच महाप्रबंधक ऋषि रंजन ने आज 6 मार्च को टनकपुर पावर स्टेशन के विश्रामगृह में हुई पत्रकार वार्ता कर कहा कि बैराज की सुरक्षा और सुरक्षा कारणों से NHPC के टनकपुर पावर स्टेशन बैराज के समीप फ्लेक्स के समीप दुकानों को लगाने की अनुमति देना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि कल 5 मार्च को NHPC के खिलाफ मेला अवधि में दुकान लगाने वालों ने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया था।

GM ने कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन की संवेदनशील जगह की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटाने को लेकर टनकपुर पावर स्टेशन को बेवजह विवाद में घसीटना बिल्कुल अनुचित है। पावर स्टेशन ने जो भी कदम उठाए हैं, वे नियमानुसार और मुख्यालय के आदेश के क्रम में लिए हैं।
उन्होंने कहा कि पावर स्टेशन CSR मद से क्षेत्र के हित में कई काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन को विवाद में नहीं घसीटना चाहिए। यह राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, जो अपनी जिम्मेदारी को भलीभांति समझती हैl टनकपुर पावर स्टेशन के बांधों के निर्माण को करीब 32 वर्ष गुजर चुके हैंl जिससे यह कमजोर पड़ चुके हैं और तीन स्थानों पर पानी का रिसाव भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि पानी का रिसाव होना गंभीर बात है। इसको देखते हुए वर्ष 2027 से बांधों को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य होना है, ताकि बांध की सुरक्षा हो सके।
© 2026. All Rights Reserved.