Wednesday Aug 5, 2026

शिक्षा विभाग के कार्मिकों का आरोप

शिक्षा महानिदेशक के आदेश का चंपावत जिले में समान रूप से अनुपालन करने की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत। संबद्धीकरण समाप्त करने के DG (शिक्षा महानिदेशक) के आदेश के अनुपालन में हो रही हीलाहवाली पर नाराजगी जताई है। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार में कर्मचारी नेता नागेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता एवं हिमांशु मुरारी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने महानिदेशक द्वारा जारी आदेश का जिले में समान रूप से पालन करने की मांग की।

शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों एवं शिक्षकों को उनके मूल तैनाती स्थान से अलग विभिन्न कार्यालय विद्यालयों में कार्योजित आदेश DG ने 19 जून को निरस्त करने के आदेश जारी किए थे। जिसके अनुपालन में मुख्य शिक्षाधिकारी ने 25 जून को चंपावत के विभिन्न कार्यालय एवं विद्यालयों से अन्य स्थानों पर समायोजित शिक्षक एवं कार्मिकों को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया गया था।

बैठक में मंथन करते कर्मचारी प्रतिनिधि।

कहा गया कि आदेश के क्रम में CEO कार्यालय, खंड व उप शिक्षाधिकारी कार्यालय चंपावत, लोहाघाट,पाटी एवं बाराकोट से कार्मिको को तुरंत कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टनकपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय टनकपुर एवं दूसरे खंडों में संबद्ध शिक्षाधिकारियों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है।

इसके अलावा शिक्षा विभाग से इतर अन्य कार्यों में कार्योजित शिक्षक एवं कार्मिकों को भी कार्यमुक्त नहीं करने का आरोप लगाया गया है। संगठन ने DG के आदेश का समान रूप से पालन करने का CEO से आग्रह किया है। 8 जुलाई को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि आदेश के अनुपालन में भेदभाव होने पर संगठन को मजबूर होकर संगठनात्मक कारवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

बैठक में मौजूद थे ये पदाधिकारी:

फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय सचिव जीवन चंद्र  ओली, कैलाश नाथ महंत, ललित मोहन चतुर्वेदी, लोचन त्रिपाठी, मिंटू सिंह राणा, संदीप मेहता, हिमांशु कॉलोनी, सोबन सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह तड़ागी, संजय कुमार, लोकेश जोशी, मुकेश जोशी, प्रभाकर दीक्षित, राघवेंद्र यादव, भानु सती, शुभम जोशी, राजेश कुमार, गौरव नाथ, प्रमोद टम्टा, दिनेश भट्ट, नवल कालाकोटी, दीपक कुमार, मालविका पंत, निर्मला भट्ट, हैदर अली, सीतांशु त्रिपाठी आदि।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.