Tuesday May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने लगाया आरोप

चंपावत के फर्जी सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण पर कांग्रेस को घेरा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास राज्य की जनता के लिए कोई विजन नहीं है और वह सरकार पर बेतुके और निराधार आरोप लगाने की राजनीति कर रही है। टनकपुर दौेरे पर आई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

 

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए चंपावत में हुए फर्जी सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस की भूमिका की आलोचना की। कहा कि कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा ने इस प्रकरण में ओछी राजनीति की। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में नाबालिग को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य धामी सरकार को बदनाम कर सत्ता हासिल करना है, प्रदेश की जनता उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, प्रदेश कार्यलय प्रभारी बबली चौहान, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी, कुमाऊं सह संयोजक विनीता फर्त्याल, जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, जिला महामंत्री सरोज चंद, जिला उपाध्यक्ष अनीता यादव, जिला उपाध्यक्ष रुचि धस्माना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.