CZPA ने लगाया अभद्रता का आरोप, DM को ज्ञापन दे जांच की मांग की
इससे पूर्व 18 जुलाई को प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने दो पत्रकारों पर बेवजह दबाव बनाने और अस्पताल का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए DM को ज्ञापन दिया था
देवभूमि टुडे
चंपावत। CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) से संबद्ध पत्रकार एवं प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के बीच तलवार खिंच गई है। दोनों तरफ से एक- दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। 18 जुलाई को डॉक्टर्स और आज 20 जुलाई को CZPA ने DM को ज्ञापन दिया है। पत्रकारों ने ज्ञापन दे जांच की मांग की है।
एसोसिएशन ने DH में 18 जुलाई को कवरेज के लिए गए CZPA से जुड़े दो पत्रकारों सूरी पंत एवं नंदू पांडेय के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मुद्दों को उठाते रहे हैं। जिन पर अस्पताल द्वारा पर्दा डालने का प्रयास करते हुए 18 जुलाई को दो पत्रकारों पर मिथ्या आरोप लगाए गए।

DM को ज्ञापन देने वालों में CZPA के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जया पुनेठा, राजीव मुरारी, पंकज पाठक, बृजेश पांडेय, सूरी पंत, नंदू पांडेय, नवीन भट्ट, कमल भंडारी शामिल थे।
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने दो मीडिया कर्मियों पर बेवजह दबाव बनाने और अस्पताल का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए 18 जुलाई को जिला अस्पताल में ओपीडी का करीब 30 मिनट के लिए कार्य बहिष्कार किया था। बाद में संघ ने डीएम को ज्ञापन भेज मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि दो मीडिया कर्मी कई दिनों से बेवजह मानसिक एवं सामाजिक दबाव बनाने के साथ अस्पताल की छवि को खराब कर रहे हैं। दोनों पक्षों (डॉक्टर्स एवं पत्रकारों) ने आरोपों को गलत बताया है।

© 2026. All Rights Reserved.