लोहाघाट छमनियां में राजकीय पॉलिटेक्निक के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में कल बुरी तरह घायल हुए थे 3 युवक
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। बाराकोट मोटर मार्ग पर लोहाघाट छमनियां में राजकीय पॉलिटेक्निक के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में घायल तीनों बाइक सवारों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। 2 अक्टूबर को हुए हादसे में दोनों बाइकों में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया।
2 अक्टूबर की शाम दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई थी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शेखर (23) निवासी ककरालीगेट टनकपुर, मयंक (21) निवासी कलीगांव लोहाघाट और हिमांशु (29) निवासी ट्रेजरी के पास लोहाघाट बुरी तरह घायल हो गए थे। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। लोहाघाट से चंपावत जिला अस्पताल रेफर किए गए एक बाइक सवार शेखर को कल 2 अक्टूबर को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। जबकि 2 अन्य घायलों को आज 3 अक्टूबर को हल्द्वान सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। शेखर निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में साइड इंजीनियर हैं। कल 2 अक्टूबर को लोहाघाट के अलावा चंपावत में NH पर मादली में हुए बाइक हादसे में चंपावत के 42 साल के एक बाइक सवार देव सिंह रावत की मौत हुई थी।
© 2026. All Rights Reserved.