Thursday Nov 12, 2026

यूथ फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण में चंपावत के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कल सुबह पंजीकरण होगा

प्रशिक्षण के लिए नगर पालिका भी दे रही कई जरूरी सुविधाएं

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत में कल 12 नवंबर से अनिवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल द्वारा 2014-15 में स्थापित यह यूथ फाउंडेशन अनिवीर भर्ती के लिए नौजवानों को निःशुल्क ट्रेनिंग देगा।

फाउंडेशन के प्रतिनिधि कुलदीप कूर्मांचली एवं सूबेदार (सेवानिवृत्त) प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि कल 12 नवंबर सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण लेने वाले नौजवानों का पंजीकरण शुरू होगा। ट्रेनिंग गोरलचौड़ मैदान और दीनदयाल पार्क में होगी। ट्रेनिंग 3 माह की होगी। साथ ही लिखित परीक्षा के भी जानकारी दी जाएगी। अलबत्ता 24 नवंबर से बनबसा में होने वाली अनिवीर भर्ती के लिए भी युवाओं को टिप्स दिए जाएंगे।

प्रशिक्षण स्थल।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के मुताबिक प्रशिक्षण के लिए पालिका ने बरातघर एवं दीन दयाल उपाध्याय पार्क में प्रशिक्षण के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कराई हैं। प्रशिक्षणार्थियों की आवासीय एवं खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:

शारीरिक प्रशिक्षण:

1.फौज की भर्ती के मानकों के अनुरूप दौड़ और अन्य फिजिकल एक्सरसाइज का अभ्यास।

2.शारीरिक मापदंडों (लंबाई, छाती और वजन) की जानकारी द उनमें सुधार के उपाय बताए जाएंगे।

3.100-100 युवाओं के बैच बनाकर समय-सीमा के भीतर दौड़ने की नियमित प्रैक्टिस कराई जाएगी।

लिखित परीक्षा की तैयारी:

1.अग्निवीरों की लिखित परीक्षा के लिए कक्षाएं और नियमित साप्ताहिक Mock Tests कराए जाएंगे।

2.पाठ्यक्रम के आधार पर गणित, सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों की तैयारी कराई जाएगी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.